डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को अपना पता बदलने पर 10 दिनों के भीतर इसकी जानकारी एजेंसी को देने का निर्देश दिया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल यूएस पोस्टल सर्विस (USPS) में पता अपडेट करने से USCIS का रिकॉर्ड अपने आप अपडेट नहीं होता है।
अगर पते में बदलाव के बाद इसकी सूचना समय पर नहीं दी जाती है तो नोटिस मिलने में देरी हो सकती है, आव्रजन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और आव्रजन दस्तावेज प्राप्त होने में समस्या आ सकती है।