डिजिलट डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। बता दें कि यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह करीब 6:59 बजे आया। इसका केंद्र 36.05 डिग्री उत्तर अक्षांश और 68.87 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था।
राहत की बात यह है कि भूकंप का केंद्र जमीन से काफी ऊपर यानी महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था। कम गहराई पर आए इस झटके से प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई, और वे अपने घरों तथा दफ्तरों से बाहर निकल आए।