टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Zoom का इस्तेमाल वीडियो कॉल्स के लिए करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी सुरक्षा खामी सामने आई है। Zoom के स्क्रीन शेयरिंग फीचर में ऐसी जीरो-डे और जीरो-क्लिक खामी मौजूद थी, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स बिना किसी लिंक पर क्लिक करवाए यूजर के डिवाइस का कंट्रोल ले सकते थे। ये खतरा सिर्फ कंप्यूटर तक ही सीमित नहीं था, बल्कि Zoom सपोर्ट करने वाले Windows और Android डिवाइसेज भी इसका शिकार हो सकते थे।