Tech
नए YouTubers के लिए मोनेटाइजेशन हुआ मुश्किल! YouTube ने पार्टनर प्रोग्राम के नियमों में किया बड़ा बदलाव
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने 2006 में अपना Partner Program (YPP) लॉन्च किया था और 2026 में इसके 20 साल पूरे हो रहे हैं। इन सालों में टेक दिग्गज ने अपने पार्टनर प्रोग्राम की पॉलिसीज
लेखक Saket Singh Baghel15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने 2006 में अपना Partner Program (YPP) लॉन्च किया था और 2026 में इसके 20 साल पूरे हो रहे हैं। इन सालों में टेक दिग्गज ने अपने पार्टनर प्रोग्राम की पॉलिसीज को अपडेट किया है और प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स के साथ रेवेन्यू शेयर करने के तरीके में बदलाव किए हैं। अब कंपनी ने अपने YouTube Partner Program की शर्तों को अपडेट कर दिया है, जिसे कंपनी 2018 के बाद का पहला बड़ा बदलाव बता रही है। इस अपडेट के तहत, कंपनी ने उन नए क्रिएटर्स के लिए ऐड और प्रीमियम की एलिजिबिलिटी लिमिट बढ़ा दी है जो पार्टनर प्रोग्राम में अप्लाई करना चाहते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपने Premium Lite प्लान को और ज्यादा रीजन्स में एक्सपैंड करने का एलान भी किया है।


