टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया में शॉर्ट वीडियो एक बार देखना शुरू करते हैं तो घंटों तक स्क्रॉल करते ही रहते हैं। यूजर्स की इस प्रोब्लम को सॉल्व करने के लिए YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म में टाइम मैनेजमेंट फीचर दिया है। यह फीचर यूट्यूब के एंड्रॉयड और आईफोन दोनों एप में मौजूद है।
यूट्यूब का टाइम मैनेजमेंट फीचर
यह फीचर यूजर्स को शॉर्ट्स फीड लिमिट को जीरो मिनट करने का ऑप्शन देता है, जिससे एंडलेस शॉर्ट्स फीड को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यूट्यूब के इस नए फीचर से यूजर्स को स्क्रीन टाइम कम करने और बिना वजह स्क्रॉल करने से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही जैसे ही यूजर्स इस सेटिंग को ऑन करते हैं उन्हें होम पेज पर शॉर्ट फीड नहीं दिखाई देगी, इससे वे शॉर्ट्स वीडियो स्क्रॉल करने से बच सकते हैं।