टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi Smart Band 11 Active को शुक्रवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया। इसके अलावा, टेक कंपनी ने ये भी एलान किया है कि Xiaomi Smart Band 11 अब कंपनी की वेबसाइट के जरिए चीन में चार कलर ऑप्शन्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस स्मार्ट बैंड की कीमतों, मेजर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है, जो 7 सितंबर को Xiaomi 18 Fold के साथ देश में पेश होने वाला है। Xiaomi Smart Band 11 Active में रेक्टैंगल केस के अंदर 1.47-इंच की TFT स्क्रीन है। हल्के इस्तेमाल के साथ इसमें 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है।