टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में अपने Mijia स्मार्ट होम सब-ब्रांड के तहत पहले प्रोडक्ट्स के तौर पर Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पुराने Xiaomi Smart Air Purifier 4 Lite को भी दोबारा पेश किया है। ये नए मॉडल्स अलग-अलग रूम साइज को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जिनमें मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन, एयर-क्वालिटी मॉनिटरिंग और एप-बेस्ड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। Mijia Smart Air Purifier 6 बड़े कमरों के लिए है, जबकि 4 Compact को छोटे कमरों के लिए डिजाइन किया गया है।