Tech
Xiaomi का Fold 5G फोन इस दिन आएगा, 7.58 इंच की बड़ी डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है जिसमें न सिर्फ फोल्ड फोन शामिल होगा बल्कि नया टैबलेट भी आ रहा है। कंपनी 7 सितंबर को चीन में एक बड़े इवेंट का आयोजन करने वाली है, जह
लेखक Sameer Saini40K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है जिसमें न सिर्फ फोल्ड फोन शामिल होगा बल्कि नया टैबलेट भी आ रहा है। कंपनी 7 सितंबर को चीन में एक बड़े इवेंट का आयोजन करने वाली है, जहां इलेक्ट्रिक SUV से लेकर नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और प्रीमियम टैबलेट तक कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे।
इस इवेंट में Xiaomi SkyNomad रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक SUV फैमिली के N70 Pro, N70 Max और N90 Max मॉडल भी शामिल होंगे। वहीं, फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों की नजर इस इवेंट में Xiaomi 18 Fold पर रहेगी। Xiaomi का दावा है कि ये डिवाइस एक नए ‘मिड-फोल्डिंग’ डिजाइन के साथ आएगा और फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूती और परफॉर्मेंस के नए बैंचमार्क सेट करेगा।


