Tech
ब्राउजर खोलने का झंझट खत्म! Windows के लिए आया ऑफिशियल Google Gemini एप, सिर्फ एक शॉर्टकट से होगा ओपन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने बीते गुरुवार को Windows के लिए एक डेडिकेटेड Gemini एप लॉन्च कर दिया है। ये एप यूजर्स को ब्राउजर टैब खुला रखे बिना टेक दिग्गज के AI असिस्टेंट का एक्सेस देता है। Google का कहना है कि
लेखक Saket Singh Baghel33K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने बीते गुरुवार को Windows के लिए एक डेडिकेटेड Gemini एप लॉन्च कर दिया है। ये एप यूजर्स को ब्राउजर टैब खुला रखे बिना टेक दिग्गज के AI असिस्टेंट का एक्सेस देता है। Google का कहना है कि उसने Gemini एप को दूसरे एप्स के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया है, जिससे डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन्स या दूसरे काम करते समय इसे एक साथ स्क्रीन पर लाया जा सकता है। कंपनी का प्लान फ्यूचर अपडेट्स के जरिए और ज्यादा नेटिव डेस्कटॉप फीचर्स जोड़ने का भी है।


