टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp iOS वर्जन में एनिमेटेड वॉलपेपर्स के साथ चैट थीम्स जोड़ने की तैयारी करता दिख रहा है। ये अपडेट बैकग्राउंड थीम्स और वॉलपेपर्स को बदलकर और हर थीम के लिए बबल कलर सेट करके आपके मैसेजिंग एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज करने की सुविधा देगा। Meta का ये मैसेजिंग एप चैट थीम्स के लिए तीन अलग-अलग कैटेगरीज पेश करने के लिए कहा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है।