Tech
अब WhatsApp से ही भरें बिजली, पानी और क्रेडिट कार्ड का बिल, नया Bill Payments फीचर भारत में लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने गुरुवार को भारत में अपना नया Bill Payments फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स बिना एप से बाहर निकले ही सीधे WhatsApp से घर के यूटिलिटी बिल ढूंढ सकते हैं, मैनेज कर
लेखक Saket Singh Baghel46K पढ़े गए
-1788440656947.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने गुरुवार को भारत में अपना नया Bill Payments फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स बिना एप से बाहर निकले ही सीधे WhatsApp से घर के यूटिलिटी बिल ढूंढ सकते हैं, मैनेज कर सकते हैं और सीधे पे कर सकते हैं। इन ट्रांजैक्शन्स के लिए Meta का ये प्लेटफॉर्म भारत कनेक्ट (BBPS) नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। यूजर्स को 30 से ज्यादा कैटेगरीज में 22,722 बिलर्स का सपोर्ट मिलेगा, जिनमें बिजली, गैस, पानी, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन की किस्तें शामिल हैं। ये फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और अगले कुछ हफ्तों में पूरे भारत के Android और iOS यूजर्स को मिल जाएगा।


