टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X500 Pro Max के Vivo X500 Pro के साथ जल्द लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है और कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की डिटेल्स शेयर करना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक Vivo एग्जीक्यूटिव ने Vivo X500 Pro Max के डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा किया। ये फोन BOE 2K डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा Vivo X500 Pro Max में MediaTek Dimensity चिपसेट और 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलने का टीजर दिया गया है।