टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने इस साल की शुरुआत में चीन में Vivo Y500i स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्जन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। अपकमिंग Vivo Y600i स्मार्टफोन को Google Play Console पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ डेटाबेस में एक और मॉडल Vivo Y600i AI के नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन का मॉडल नंबर और डिवाइस कोड सेम है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो के इन अपकमिंग फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हो सकते हैं।