टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो कल यानी 2 सितंबर को भारत में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Vivo T5 5G के नाम से पेश करने वाली है। फोन के ऑफिशियल अनाउंसमेंट से ठीक पहले कंपनी ने आने वाले T-सीरीज फोन के बारे में कई अहम डिटेल्स पहले ही शेयर कर दी हैं।
डिवाइस के प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और कैमरे डिटेल्स सामने आ गए हैं। इस हैंडसेट में 7,050 mAh की बैटरी और 144Hz तक का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में MediaTek का Dimensity 7 सीरीज चिपसेट भी मिलेगा। इसी के साथ फोन की संभावित कीमत भी सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...