Tech
नया Tri-Fold 5G फोन लॉन्च: 10.2-इंच की 3K OLED स्क्रीन, 16GB RAM और 6,000 mAh बैटरी भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने अपना एक और नया ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के नाम से पेश किया है। ये फोन कंपनी के दूसरे ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया
लेखक Sameer Saini39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने अपना एक और नया ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Mate XT 2 Ultimate Design के नाम से पेश किया है। ये फोन कंपनी के दूसरे ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। कहा जा रहा है कि ये Mate XT का अगला अपग्रेड मॉडल है, जो पिछले साल दुनिया का पहला मास-मार्केट ट्राई-फोल्ड मॉडल था।
इस हैंडसेट को खोलने पर 10.2-इंच की 3K OLED स्क्रीन देखने को मिलती है और इस बार अंदर की तरफ मुड़ने वाला नया डिजाइन मिल रहा है। फोन में ट्रिपल आउटर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 48-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...


