Tech
TRAI ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, 3 महीने में 24.4 अरब स्पैम कॉल-मैसेज फ्लैग
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों और सरकार लगातार भारत में स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। इसी बीच TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ताजा आंकड़े शेयर किए हैं जिसमें
लेखक Sameer Saini15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों और सरकार लगातार भारत में स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। इसी बीच TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ताजा आंकड़े शेयर किए हैं जिसमें बताया गया है कि अप्रैल से जून 2026 के बीच टेलीकॉम ऑपरेटरों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बेस्ड सिस्टम की मदद से 24.4 अरब कॉल और मैसेज को संभावित स्पैम के तौर पर फ्लैग किया है।
इनमें 22.9 अरब इनकमिंग कॉल और करीब 1.4 अरब SMS शामिल थे। इसका मतलब है कि इस दौरान रोजान औसतन करीब 26.6 करोड़ कम्युनिकेशन को संदिग्ध स्पैम के रूप में पहचाना गया है।


