टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Pova 8 Pro 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा, स्मार्टफोन मेकर ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। अनाउंसमेंट के हिस्से के तौर पर, कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को भी टीज किया है। इसके बैक पैनल पर एक सेकेंड्री डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा, फोन में मेटल फ्रेम होने की हिंट भी दिया गया है। ये हैंडसेट अपने मेजर स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कलर ऑप्शन्स और बाकी डिटेल्स के साथ Tecno की ग्लोबल वेबसाइट पर पहले से ही लिस्टेड है। Pova 8 Pro 5G को इससे पहले Google Play Console डेटाबेस पर देखा गया था, जिसने इसके जल्द आने का संकेत दिया था। ग्लोबली, Pova 8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट है।