Tech
SIM कार्ड्स पर सरकार सख्त, 9 कनेक्शन की लिमिट पार होते ही सस्पेंड होगा नंबर; कंपनियों को मिले कड़े निर्देश
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 17 अगस्त के एक सर्कुलर में टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी 'डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म' (DIP) पर मौजूद यूजर्स की तस्वीरों का इस्तेमाल करें, ताकि तय
लेखक Digital Desk14K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 17 अगस्त के एक सर्कुलर में टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी 'डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म' (DIP) पर मौजूद यूजर्स की तस्वीरों का इस्तेमाल करें, ताकि तय सीमा यानी 9 सिम कार्ड से ज्यादा कनेक्शन लेने वालों पर रोक लगाई जा सके।
इस नए सिस्टम के तहत, जिन सब्सक्राइबर्स के पास पहले से ही तय लिमिट के बराबर कनेक्शन हैं, उनकी पहचान के लिए उनकी एक तस्वीर 23 अगस्त से DIP प्लेटफॉर्म के जरिए टेलीकॉम कंपनियों को उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनियों को रोजाना ये तस्वीरें डाउनलोड करनी होंगी और ये चेक करना होगा कि कहीं कोई यूजर तय लिमिट से ज्यादा सिम लेने की कोशिश तो नहीं कर रहा।


