टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने भारत में Galaxy Tab S10+ के लिए फेस्टिव ऑफर्स का एलान किया है। नए ऑफर्स के साथ, इस फ्लैगशिप एंड्रॉयड टैबलेट के WI-Fi और 5G दोनों वेरिएंट्स कम कीमत पर उपलब्ध हैं। Samsung बायर्स के लिए नो-कॉस्ट EMI जैसे एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। Galaxy Tab S10+ में 12.4-इंच का पैनल और IP68-रेटेड बिल्ड दिया गया है। ये MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 10,090mAh की बैटरी मिलती है।