टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में और ज्यादा महंगे हो सकते हैं। एक टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी Galaxy S26 Ultra की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ये फोन लेटेस्ट Galaxy S26 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है और फिलहाल इसके 12GB रैम व 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये से शुरू होती है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने ये भी संकेत दिया है कि साउथ कोरियन टेक दिग्गज के लेटेस्ट जनरेशन फोल्डेबल्स- Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमतों में भी ऐसा ही उछाल देखने को मिल सकता है।