टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो सैमसंग का Galaxy Z Fold 7 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। जिसकी वजह से इस डिवाइस की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये से कम हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कंपनी ने इस डिवाइस को ₹1,74,999 में लॉन्च किया था और इसमें स्लीक डिजाइन, पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट, ट्रिपल कैमरा और AMOLED पैनल जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में विस्तार से जान लें...