Tech
Reels एडिट करने का झंझट खत्म! Instagram लाया First Draft फीचर, ऑटोमैटिक ट्रिम होंगे Videos
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram ने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 'First Draft' नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का मकसद एप के अंदर ही वीडियो एडिटिंग को यूजर्स के लिए आसान बनाना है। First Draft फिल
लेखक Saket Singh Baghel34K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram ने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 'First Draft' नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का मकसद एप के अंदर ही वीडियो एडिटिंग को यूजर्स के लिए आसान बनाना है। First Draft फिलहाल चुनिंदा डिवाइसेज के लिए रोलआउट किया जा रहा है। ये किसी भी क्लिप में आने वाले बोरिंग और अनचाहे पलों को पहचानने और उन्हें यूजर के लिए ऑटोमैटिक ट्रिम करने में कैपेबल है। कंपनी का कहना है कि ये फीचर क्रिएटर्स को एडिटिंग के 'स्टार्टिंग पॉइंट' को पार करने में मदद करता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, First Draft यूजर्स के लिए एक रफ एडिट तैयार करता है, जिससे वे बाद में फाइनल ड्राफ्ट पाने के लिए अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये सभी एडिट पॉइंट्स रिवर्सिबल हैं।


