टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme P4s 5G के नाम से पेश किया है। ये स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की मिड-रेंज P4 सीरीज का आठवां मॉडल है। इस नए हैंडसेट को आप जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। डिवाइस दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है।
डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इसमें 8,000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...