Tech
महंगे हुए Realme के ये 5 पॉपुलर स्मार्टफोन्स, ₹3,000 तक की हुई बढ़ोतरी; चेक करें नए प्राइसेज
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में एक बार फिर अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस कदम के साथ कंपनी हाल के हफ्तों में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने वाले OnePlus, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स की लिस्ट म
लेखक Saket Singh Baghel32K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में एक बार फिर अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस कदम के साथ कंपनी हाल के हफ्तों में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने वाले OnePlus, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, इस प्राइस रिवीजन का असर Realme P4 Power, P4x, P4R, P4 Lite 5G और P4 Lite 4G जैसे मॉडल्स पर पड़ा है, जिनकी कीमतें वेरिएंट के आधार पर 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। कीमतों में ये ताजा बढ़ोतरी Realme द्वारा P4s 5G के साथ P4 लाइनअप का विस्तार करने के कुछ ही समय बाद आई है।


