Tech
Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, हॉगवॉर्ट्स थीम के साथ दिखेगा यूनिक डिजाइन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme 16 Pro को इसी साल जनवरी में 200-मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट और MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अब ये ब्रांड एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के साथ अपने क
लेखक Saket Singh Baghel13K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme 16 Pro को इसी साल जनवरी में 200-मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट और MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अब ये ब्रांड एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के साथ अपने कोलैबोरेशन को आगे बढ़ाते हुए इस स्मार्टफोन का एक स्पेशल 'Harry Potter Edition' पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अपकमिंग स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन को हॉगवॉर्ट्स से इंस्पायर्ड डिजाइन और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के साथ टीज किया गया है। इसे एक खास हॉगवॉर्ट्स-थीम वाले गिफ्ट बॉक्स में पेश किया जाएगा। भारत में Realme 16 Pro Harry Potter Edition की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।


