टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Android एप्स द्वारा RAM के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर बढ़ती चिंताओं को दूर करने की पूरी तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Google Play Store के जरिए डिस्ट्रीब्यूट होने वाले एप्स के लिए नई मेमोरी रिक्वायरमेंट्स की घोषणा की है। जिन डेवलपर्स के एप्स लगातार ज्यादा मेमोरी का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें Google Play पर पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। Google ने डेवलपर्स के लिए एक टाइमलाइन भी तय कर दी है ताकि वे अपने सॉफ्टवेयर को ऑप्टिमाइज कर सकें, मेमोरी का लोड घटा सकें और सभी Android डिवाइसेज पर ऐप परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकें।