टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco X8 Pro सीरीज को मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था और अब जल्द ही इस लाइनअप में एक और नया मॉडल शामिल हो सकता है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने स्टैंडर्ड Poco X8 के आने का टीजर देना शुरू कर दिया है, जो इस परफॉर्मेंस-फोक्स्ड लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max मॉडल्स से नीचे आएगा। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन ये फोन भारत में Flipkart के जरिए बेचा जा सकता है।
Poco X8 का टीजर आया