टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M8x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह पोको के M8 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी Poco M8 5G और Poco M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं। पोको का नया फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen सीरीज चिपसेट के साथ लाया गया है।
Poco M8x 5G की कीमत
Poco M8x 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 22,999 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 27 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सेल Flipkart पर होगी। इस फोन को Black, Blue, और Leather Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।