टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल लेवल पर अपने AI नोट-टेकिंग इकोसिस्टम के लिए मशहूर कंपनी Plaud ने आखिरकार भारत में अपने पहले प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने देश में अपना फ्लैगशिप डिवाइस Note Pro और वियरेबल डिवाइस NotePin S पेश किया है। ये डिवाइसेज कन्वर्सेशन और मीटिंग्स को रिकॉर्ड करने के साथ-साथ रिकॉर्ड किए गए डेटा को काम के ट्रांसक्रिप्ट्स, समरी और सर्च करने लायक कंटेंट में ऑटोमैटिक बदलने में मदद करते हैं। दोनों डिवाइसेज कंपनी के खुद के सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क 'Plaud Intelligence' से पावर्ड हार्डवेयर का इस्तेमाल करते हैं।