टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर इन दिनों 'फ्रीडम सेल' चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स पर सबसे अच्छी डील्स मिल रही हैं। वैसे तो सेल के दौरान सभी की नजरें iPhone डील्स पर होती हैं, लेकिन अगर आप कोई प्रीमियम Android डिवाइस लेने की सोच रहे हैं, तो Google Pixel 10 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
गूगल 12 अगस्त यानी कल अपना नया Pixel 11 भी लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन अभी इस लॉन्च से ठीक पहले Google का ये फ्लैगशिप फोन अभी सिर्फ ₹74,999 में मिल रहा है, जबकि लॉन्च के वक्त इसकी कीमत ₹79,999 थी। हालांकि, अगर आप सही बैंक ऑफर का यूज करते हैं और अपना पुराना डिवाइस भी एक्सचेंज करते हैं, तो नया डिवाइस और भी सस्ते में खरीद सकते हैं...