टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर 2025 में फिलिप्स ने सबसे पहले भारत में स्मार्टफोन लॉन्च करने की अपनी प्लानिंग के बारे में बताया था, लेकिन तब से ब्रांड स्मार्टफोन के मामले में काफी शांत रहा। हालांकि अब, ऐसा लग रहा है कि फिलिप्स भारत में अपनी शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि Amazon India पर कंपनी ने एक खास स्मार्टफोन माइक्रोसाइट लाइव कर दी है।
माइक्रोसाइट से कन्फर्म हो गया है कि फिलिप्स के स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं और इससे आने वाले Philips S7221 के बारे में कुछ डिटेल्स भी ऑनलाइन सामने आई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सामने आई स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि ये फोन बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट के बीच में आ सकता है।