Tech
बिना इंटरनेट आपके PC पर चलेगा Meta का नया AI! Muse Glimmer मॉडल हुआ लॉन्च, जानें खूबियां
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने अपने 'Meta Superintelligence Labs' द्वारा डेवलप किया गया एक नया AI मॉडल Muse Glimmer पेश किया है। Muse Glimmer में 30 बिलियन पैरामीटर्स हैं और इसे हमेशा ऑन रहने वाले लोकल एजेंट वर्कफ्
लेखक Saket Singh Baghel20K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने अपने 'Meta Superintelligence Labs' द्वारा डेवलप किया गया एक नया AI मॉडल Muse Glimmer पेश किया है। Muse Glimmer में 30 बिलियन पैरामीटर्स हैं और इसे हमेशा ऑन रहने वाले लोकल एजेंट वर्कफ्लो के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। Meta का कहना है कि ये सिंगल कंज्यूमर GPU वाले Mac या PC पर चलने के लिए सुटेबल है। फुल प्रिसिजन पर, Muse Glimmer को 55GB से ज्यादा मेमोरी की जरूरत होगी। Muse Glimmer को एजेंटिक टास्क कम्प्लीशन, मल्टी-स्टेप रीजनिंग और मल्टी-मॉडल इनपुट और रीजनिंग जैसे फंक्शन्स को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।


