Tech
बिना रिस्क सीधे ट्रांसफर होंगे पासवर्ड्स और Passkey, एंड्रॉयड का नया फीचर जारी; ऐसे करें इस्तेमाल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने Android के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को अलग से किसी फाइल में अपने क्रेडेंशियल्स एक्सपोर्ट किए बिना कम्पैटिबल पासवर्ड मैनेजर्स के बीच पासवर्ड्स और Passkeys ट्रांसफर करने
लेखक Saket Singh Baghel37K पढ़े गए
-1789146012733.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने Android के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को अलग से किसी फाइल में अपने क्रेडेंशियल्स एक्सपोर्ट किए बिना कम्पैटिबल पासवर्ड मैनेजर्स के बीच पासवर्ड्स और Passkeys ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। ये पूरा ट्रांसफर प्रोसेस सीधे Android ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा हैंडल किया जाता है और इसे पासवर्ड मैनेजर स्विचिंग आसान बनाने के मकसद से तैयार किया गया है। ये सपोर्टेड सर्विसेज के बीच Passkeys को भी मूव करने की परमिशन देता है, जिससे पुराने ट्रांसफर प्रोसेस की सबसे बड़ी कमी दूर हो गई है। ये फीचर फिलहाल चार पासवर्ड मैनेजमेंट सर्विसेज के साथ उपलब्ध है और आगे इसमें दूसरी सर्विसेज के जुड़ने की उम्मीद है।


