टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo और Xiaomi उन लेटेस्ट ब्रांड्स में शामिल हो गए हैं जिन्होंने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के दाम 5,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। एक टिप्स्टर का दावा है कि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर दोनों कैटेगरी के कई फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल्स पर पड़ा है, जिनमें Oppo Find X9s, Xiaomi Pad 8, Redmi Pad 2 और Redmi 15A शामिल हैं। इनके कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स के दामों में बदलाव देखा गया है। कीमतों में बढ़ोतरी का ये लेटेस्ट राउंड मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के बीच आया है।