टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने हाल ही में भारत में अपनी N-सीरीज पेश की थी, जिसने कंपनी की सबसे सस्ती स्मार्टफोन लाइनअप के तौर पर Nord सीरीज की जगह ली है। इस बजट लाइनअप में फिलहाल OnePlus N6 और OnePlus N6x शामिल हैं, जिसमें N6x मॉडल कम कीमत वाले ब्रैकेट में आता है। कंपनी ने हाल ही में एलान किया था कि वह एक नए फोन OnePlus N6 Lite को जोड़कर OnePlus N6 लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। अब कंपनी ने आने वाले इस हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स को टीज करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि OnePlus N6 Lite टेक फर्म के नए एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर OnePlus N6x की जगह लेगा।