टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus को लेकर खबर थी कि वह भारत में अपना एक और अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह फोन कंपनी के N6 लाइनअप के तहत लॉन्च होगा। अब वनप्लस ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इंडियन मार्केट में OnePlus N6 Lite को लॉन्च करेगा। इस फोन को लॉन्च को टीज करते हुए कंपनी ने माइक्रोसाइट रिलीज की है। माना जा रहा है कि यह OnePlus के पोर्टफोलियो का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेटा का एलान नहीं किया है।