टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing ने अपने अपकमिंग सॉफ्टवेयर Nothing OS 5.0 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। नथिंग 25 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे आयोजित होने वाले इवेंट में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Nothing OS 5.0 से पर्दा उठाएगा। नथिंग यूजर्स को उम्मीद है कि लेटेस्ट Nothing OS 5.0 अपडेट के साथ उन्हें मेजर अपग्रेड और नए फीचर्स भी मिलेंगे।
नथिंग की लेटेस्ट एनाउंसमेंट से पता चलता है कि इस बार कंपनी ने Nothing OS 5.0 को पिछले साल की तुलना में जल्दी रिलीज किया है। कंपनी ने Nothing OS 4.0 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया है। उम्मीद है कि पिछले साल की तरह एलान के साथ ही इस बार भी Nothing OS 5.0 का बीटा वर्जन रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस स्टेबल वर्जन नवंबर में लॉन्च कर सकती है।