टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing अगले हफ्ते अपना नेक्स्ट-जेनरेशन फर्मवेयर वर्जन Nothing OS 5.0 पेश करेगी। ये नया OS वर्जन Android 17 पर बेस्ड होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। फिलहाल Android 17 का स्टेबल वर्जन केवल चुनिंदा Google Pixel डिवाइसेज (Pixel 6 और उससे नए मॉडल्स) पर ही उपलब्ध है। हालांकि Motorola, Oppo और Vivo जैसे कई ब्रांड्स डेवलपर्स के लिए अपने बीटा प्रोग्राम्स का एलान कर चुके हैं। Nothing भी 25 अगस्त को अपने Nothing OS 5.0 बीटा प्रोग्राम की घोषणा कर सकता है।