Tech
Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का जबरदस्त फीचर फोन: बच्चों के हाथ में होगा मोबाइल लेकिन इंटरनेट और गेम्स नहीं
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने बच्चों के लिए एक जबरदस्त फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फोन में सिर्फ जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इसका मतलब है कि फोन में न तो इंटरनेट यूज किया जा सकता है और न ही इस
लेखक Sameer Saini50K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने बच्चों के लिए एक जबरदस्त फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फोन में सिर्फ जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इसका मतलब है कि फोन में न तो इंटरनेट यूज किया जा सकता है और न ही इसमें कोई गेम्स हैं। कंपनी ने इस फोन को HMD 105 4G School Edition के नाम से पेश किया है।
इस फोन को खासतौर पर उन पैरेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने बच्चों से फोन के जरिए जुड़े रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें स्मार्टफोन देकर इंटरनेट और गेमिंग की दुनिया में नहीं धकेलना चाहते। इस डिवाइस में कॉल और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं। चलिए पहले फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...


