टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला भारत में जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Motorola Edge 70 Neo के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि आने वाला Neo स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, हालांकि फोन के लॉन्च की सही डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।
नया Edge 70 Neo उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो प्रीमियम फीचर्स से समझौता किए बिना एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये फोन कैमरा-फोकस्ड मिड-रेंज डिवाइस हो सकता है।