Tech
Meta पर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप, जानबूझकर डिजाइन किए कमजोर सेफ्टी टूल्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी मेटा एक बार फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी वेबसाइट की पेरेंट कंपनी के पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर आर्टुरो बेहार ने कंपनी के सेफ्टी सिस्टम
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी मेटा एक बार फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी वेबसाइट की पेरेंट कंपनी के पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर आर्टुरो बेहार ने कंपनी के सेफ्टी सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मेटा ने बच्चों की सेफ्टी के लिए जानबूझकर ऐसा टूल तैयार किया जो फेल हो जाए।
आर्टुरो बेहार ने इंस्टाग्राम के 'टेक अ ब्रेक' का उदाहरण दिया। उन्होंने अदालत में कहा कि इस फीचर को यूजर को खुद इनेबल करना पड़ता है। यह बाय-डिफॉल्ट ऑफ रहता है। इससे ज्यादातर यूजर्स इसे ऑन नहीं करते हैं। उनका यह भी कहना था कि कंपनी चाहती है कि यूजर्स ज्यादा समय के लिए प्लेटफॉर्म पर बने रहे और स्क्रॉल करें। इससे उनकी कमाई ज्यादा होगी। इसके लिए कंपनी ने नोटिफिकेशन को खासतौर पर डिजाइन किया जिससे उनके स्क्रॉल बढ़ें।


