Tech
Lenovo Legion C700 गेमिंग पैड 25 अगस्त को होगा लॉन्च, 7.82 इंच की डिस्प्ले के साथ मिलेगा Tencent START
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo इन दिनों नए लाइटवेट हेंडहेल्ड क्लाउट गेमिंग और स्ट्रीमिंग डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह 25 अगस्त को Legion C700 पेश करेगा। आमतौर पर हेंडहेल्ड डि
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo इन दिनों नए लाइटवेट हेंडहेल्ड क्लाउट गेमिंग और स्ट्रीमिंग डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह 25 अगस्त को Legion C700 पेश करेगा। आमतौर पर हेंडहेल्ड डिवाइस में हेवी गेम लोकल स्टोरेज पर रन करते हैं। अपकमिंग Legion C700 को स्ट्रीमिंग और क्लाउड प्ले जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
लेनोवो के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि C700 गेमिंग पैड Tencent START क्लाउड गेमिंग सपोर्ट करेगा। इसमें Black Myth: Wukong जैसे गेम 60 FPS पर एंड-टू-एंड RTT लेटेंसी अंडर 10ms पर रन करता है। Lenovo ने इसके लिए अपना स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर भी तैयार किया है।


