टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, कंपनी ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है। ये नया Hot-सीरीज स्मार्टफोन चार अलग-अलग कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा और देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए आएगा। आपको बता दें कि Infinix Hot 70 Pro को पिछले महीने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 6nm MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। 6.76-इंच डिस्प्ले, 6,000mAh तक की बैटरी और IP68 रेटिंग इस फोन के मेन फीचर्स हैं।