संवाद सूक्ष, मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर के बाहर अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई गई एलईडी में एक निजी ट्रस्ट द्वारा बाजार में लगाई गई एलईडी पर फिल्मी गानों के प्रसारण से मंदिर सेवायतों में आक्रोश उत्पन्न हो गया।
लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। सेवायतों का कहना है इस तरह के कृत्य मंदिर की मर्यादा की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं निजी एलईडी लगाने वाले इस मामले में ट्रस्ट प्रबंधक ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस संबंध में जवाब दिया है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन की योजना बनाते हुए मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं को मंदिर की गलियों में अथवा देश दुनिया में इंटरनेट मीडिया के जरिए सजीव प्रसारण कर दर्शन करवाने की व्यवस्था शुरू की।