Tech
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Karbonn की होगी वापसी? Geekbench पर दिखा नया Karbonn ZenZ Pro
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने की तैयारी में दिख रहा है। हालांकि इस घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन फॉर्मल अनाउंसमेंट से
लेखक Saket Singh Baghel50K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने की तैयारी में दिख रहा है। हालांकि इस घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन फॉर्मल अनाउंसमेंट से पहले 'Karbonn ZenZ Pro' नाम का एक नया Karbonn स्मार्टफोन Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर हैंडसेट को कई अलग-अलग स्कोर्स के साथ लिस्ट किया गया है, लेकिन इसके कोर स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 6GB रैम और एक ऑक्टा-कोर MediaTek चिपसेट मिलेगा।


