टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने हाल ही में अपने यूजर्स, खासकर स्टूडेंट्स और एग्जाम एस्पिरेंट्स के लिए नए बेनेफिट्स रोलआउट किए हैं। ये दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Embibe का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है, जो एक AI-बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म है और एग्जाम की तैयारी और स्किल बिल्डिंग में मदद करता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए यूजर्स को अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स देने की जरूरत नहीं है। यूजर्स इसे सीधे MyJio एप के जरिए क्लेम कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि बाकी बेनेफिट्स की तरह ये भी एक लिमिटेड-टाइम ऑफर है और जल्द खत्म हो सकता है। यहां Jio के इस फ्री Embibe सब्सक्रिप्शन और इसे क्लेम करने के तरीके की पूरी डिटेल दी गई है।