टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Neo 11 Ultra अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस अपकमिंग हैंडसेट के साथ iQOO Z11S भी पेश किया जाएगा और दोनों स्मार्टफोन्स फिलहाल देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। अपने डेब्यू से पहले, Vivo के सब-ब्रांड ने इनके स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर कई डिटेल्स टीज की हैं। अब, टेक फर्म ने कन्फर्म किया है कि iQOO Neo 11 Ultra कस्टम MediaTek Dimensity 9000 सीरीज चिपसेट से लैस होगा। कंपनी का कहना है कि उसने चिपमेकर के साथ मिलकर इस नए चिपसेट को को-डेवलप किया है। नए प्रोसेसर के बारे में दावा किया गया है कि ये बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतरीन एनर्जी एफिशिएंसी देगा।