Tech
iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ Amazon पर होगी सेल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Buds ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स अगले हफ्ते भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, Vivo के सब-ब्रांड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि कर दी है। ये ईयरफोन्स देश में Ama
लेखक Saket Singh Baghel31K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Buds ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स अगले हफ्ते भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, Vivo के सब-ब्रांड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि कर दी है। ये ईयरफोन्स देश में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ऑफिशियल पोस्टर से अपकमिंग ईयरफोन्स के डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। इन ईयरफोन्स को iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे 7,050mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ पहले ही टीज किया जा चुका है। ये हैंडसेट भी Amazon के जरिए बिक्री के लिए जाएगा।


