Tech
iPhone वालों के लिए कल आ रहा है सबसे बड़ा अपडेट: नई Siri के साथ बदल जाएगा पूरा लुक!
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एप्पल का आईफोन यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। कंपनी का नया iOS 27 अपडेट अब रिलीज होने वाला है। जी हां, Apple ने इस साल जून में WWDC 2026 के दौरान iOS 27 का पहला प्रीव्यू पे
लेखक Sameer Saini23K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एप्पल का आईफोन यूज कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। कंपनी का नया iOS 27 अपडेट अब रिलीज होने वाला है। जी हां, Apple ने इस साल जून में WWDC 2026 के दौरान iOS 27 का पहला प्रीव्यू पेश किया था और इसके बाद डेवलपर व पब्लिक बीटा अपडेट भी जारी किए गए।
कई महीनों की टेस्टिंग के बाद अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि iOS 27 को 14 सितंबर से सभी एलिजिबल iPhone मॉडल के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कल से कई iPhone यूजर्स के फोन का लुक और यूज करने का तरीका बदल सकता है।


