Tech
जल्द शुरू होगी लेटेस्ट iPhone मॉडल की सेल, पुराने और Refurbished आईफोन की बढ़ेगी डिमांड
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपना लेटेस्ट iPhone मॉडल लॉन्च कर दिया है। नए आईफोन की कीमत ज्यादा होने की वजह से मार्केट में पुराने और रिफर्बिश्ड आईफोन की मांग बढ़ सकती है। नए आईफोन मॉडल में कंपनी ने iPhone 18 Pro
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपना लेटेस्ट iPhone मॉडल लॉन्च कर दिया है। नए आईफोन की कीमत ज्यादा होने की वजह से मार्केट में पुराने और रिफर्बिश्ड आईफोन की मांग बढ़ सकती है। नए आईफोन मॉडल में कंपनी ने iPhone 18 Pro और Pro Max को लॉन्च किया है। एपल ने प्रो सीरीज को पिछले साल के मुताबिक 30 हजार रुपये महंगा लॉन्च किया है। ऐसे में नए आईफोन की कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद यूजर्स एपल के इकोसिस्टम में शामिल होने के लिए कम कीमत में उपलब्ध सेकंड हेंड आईफोन्स की ओर रुख कर सकते हैं। यह अनुमान Refurbished डिवाइस प्लेटफॉर्म Cashify की ओर से जारी किया गया है।


